शहर की भगत सिंह कॉलोनी की मुख्य सड़क पर सीवरेज के मैनहोल जमीन से ऊपर बनाए गए हैं। इसके कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय ये और भी खतरनाक हो जाते हैं क्योंकि अंधेरे में ये दिखाई नहीं देते और इनके कारण हादसे होते रहते हैं। प्रशासन को चाहिए कि इस समस्या को दुरुस्त करवाए।
नरेंद्र सिंहमार, भगत सिंह कॉलोनी, जींद