फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राहगीर सुरक्षित नहीं, अब शौरी मार्केट के पास युवक लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में बदमाश बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस रोकने में नाकाम साबित हो रही है। गुरुद्वारा टिकाणा साहिब के नजदीक गली में हुई वारदात के तीन दिन बाद अब रविवार देर रात शौरी मार्केट के बाद दो युवकों ने उसी अंदाज में पीर जी मोहल्ले के युवक को लूट लिया। एक ने गर्दन दबोची, दूसरी ने जेब से मोबाइल व 1200 रुपये की नकदी निकाल ली। पुलिस अब रेलवे रोड व आसपास के एरिया में सीसीटीवी फुटेज ढूंढ रही है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक यूपी के अमरोहा जिले के गांव मंडी धनौरा निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह लंबे समय से रोहतक में रह रहा है। साथ ही पीर जी मोहल्ले में किराये पर मकान ले रखा है। रविवार रात करीब साढ़े 7 बजे डेयरी मोहल्ले से खाना लेकर अपने कमरे पर जा रहा था। जब वह शौरी मार्केट के नजदीक राजकुमार की दुकान के पास पहुंचा तो एक दम पीछे से दो युवक आए। एक युवक ने उसकी गर्दन दबोच ली और जमीन पर गिरा दिया। दूसरे ने जेब से मोबाइल फोन व 1200 रुपये की नकदी निकाल ली। इसके बाद दोनों मौके से पैदल ही फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है।

तीन दिन में दूसरी वारदात, अंदाज वहीं
दो युवकों ने तीन दिन में लूट की अपने अंदाज में दूसरी वारदात अंजाम दी है। 25 जनवरी को एसी मिस्त्री का काम करने वाला ओंकार सिंह टिकाणा साहब गुरुद्वारे के पास डेयरी से पनीर लेने जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे गली में एक युवक ने उसे पीछे से आकर दबोच लिया, जबकि दूसरे ने जेब से मोबाइल फोन व नकदी निकाल ली। अब पहली वारदात स्थल से थोड़ी दूरी पर शौरी मार्केट में युवक को निशाना बनाया है। पुलिस पहली वारदात का सीसीटीवी फुटेज के बावजूद सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


एक युवक की उम्र 20 से 22 तो दूसरे की 25 साल के करीब
पहले हुई वारदात की सीसीटीवी फुटेज में जो युवक गर्दन पकड़कर राहगीर को दबोचता है, उसकी उम्र 20 से 22 साल के बीच लग रही है, जो हष्ट-पुष्ट दिखाई दे रहा है। जबकि दूसरा युवक थोड़ा कमजोर लग रहा है।

पुलिस को शक है कि नशा करने के आदी युवक वारदात अंजाम दे रहे हैं। वारदात स्थल की सीसीटीवी फुटेज ढूंढ रहे हैं। फुटेज के बाद पता लग सकेगा कि दूसरी वारदात उन्हें युवकों ने अंजाम दी है जिन्होंने दूसरी वारदात अंजाम दी थी।
विज्ञापन

बिजेंद्र कुमार, प्रभारी थाना शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें