फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएलएन परियोजना कार्यान्वयन में मेंटरिंग व मॉनिटरिंग पर दें विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत फाउंडेशन लिटरेसी एवं न्यूमेरेसी (एफएलएन) परियोजना क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए वीरवार को डीईईओ कार्यालय में बैठक हुई। इसमें जिला खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से एफएलएन परियोजना के तहत मेंटरिंग और मॉनीटरिंग पर विशेष रूप से दिशा-निर्देश दिए गए। इसमें सभी को इस पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

बैठक में विश्वराव राज्य प्रतिनिधि, रूपांशी हुड्डा एफएलएन जिला प्रतिनिधि के रूप में शामिल रहे। इसमें प्रत्येक खंड से एक प्रतिनिधि ने शिरकत की। रोहतक खंड से पूनम, मीनाक्षी लाखनमाजरा से, अमरजीत महम से, पूजा सांपला से एवं अरविंद व विकास कलानौर खंड से मौजूद रहे। प्रत्येक खंड के प्रतिनिधि को एफएलएन प्रगति रिपोर्ट का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए। राज्य प्रतिनिधि विश्वराव ने रजिस्टर, क्यू कार्ड का इस्तेमाल एवं व्हाट्सएप ग्रुप से संबंधित जानकारी साझा की। जिला प्रतिनिधि के रूप में रूपांशी हुड्डा ने नोडल प्रतिनिधियों को एफएलएन प्रशिक्षण के प्रत्येक पहलु को मजबूती से अपने कक्षा कक्ष में लागू करने को कहा। एफएलएन कार्यान्वयन प्राथमिक कक्षाओं के साथ-साथ चौथी एवं पांचवीं कक्षा में भी लागू रहेगी। एफएलएन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हर महीने की छह से आठ तारीख के बीच आयोजित की जाएगी।
मेंटिरिंग व मॉनीटरिंग के लिए विशेष रूप से दिए गए दिशा-निर्देश
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार कक्षा एक से तीन का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाना होगा। इसमें समूह का नाम यूडीआईएसई कोड के साथ जी वन, जी टू, जी थ्री को जोड़ कर बनाना होगा एवं विभाग की ओर से दिए गए नंबर को समूह से जोड़कर एडमिन बनाना होगा। खंड स्तर पर बनाए गए ब्लॉक प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट की महीने में मीटिंग आयोजित की जाए एवं एफएलएन प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाए। बैठक में सभी प्रतिनिधियों को मेंटरिंग एवं मॉनीटरिंग करने के लिए विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
एफएलएन परियोजना क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक में मेंटिरिंग व मॉनीटरिंग पर विशेष रूप से ध्यान देने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक खंड के प्रतिनिधि को एफएलएन प्रगति रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। समीक्षा बैठक में सुनिश्चित किया गया है कि निदेशालय द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी पालन करें।
विज्ञापन

- दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें