33 कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी उत्सव व अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में पवन गहलोत
रोहतक। निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति चरखी दादरी की ओर से पवन गहलोत को अनुवाद साहित्य पुरस्कार प्राप्त हुआ है। कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी उत्सव, सम्मान एवं लोकार्पण समारोह में पवन को पुरस्कार से अलंकृत किया गया। कुरुक्षेत्र अखिल भारतीय प्रेरणा साहित्य एवं शोध संस्थान के सभागार में हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मधुकांत, डॉ. जयभगवान सिंगला, डॉ. सुरेश सिंघल, डॉ. जनार्दन शर्मा, प्रो. श्यामलाल कौशल, प्रो. लालचंद गुप्त आदि उपस्थित रहे। संवाद