30 सांघी गांव में आयोजित जांच शिविर में जांच करते डाक्टर। संवाद
- फोटो : credit
रोहतक। गांव सांघी में मां दानो देवी धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से फिजियोथेरेपी सेंटर में निशुल्क कैंप लगाया गया। इसमें घुटनों और जोड़ों के दर्द से परेशान 58 मरीजों ने जांच कराई। गांव में हर सप्ताह संस्था इसका आयोजन कराती है। इसमें डॉ. अरमान ने टीम के साथ पहुंकर मरीजों की जांच की। इस दौरान संस्था संचालक तस्वीर हुड्डा व कोषाध्यक्ष नवनीत हुड्डा उपस्थित रहे। संवाद