फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पटेल नगर का नाला जाम, गलियों में भरा दूषित पानी

Fri, 19 Apr 2024 03:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 63 : बहादुरगढ़ के पटेल नगर में गंदगी से अटा पड़ा नाला।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड 27 के अंतर्गत आने वाले पटेल नगर और मामन बिहार का मुख्य नाला कई दिनों से गंदगी से भरा पड़ा है। पानी की निकासी नहीं हो रही है। सफाई न होने से गाद जमा हो गई है और अब तक वह सूख भी गई है। ऐसे में नाले से पानी की निकासी संभव नहीं है। इस कारण दोनों कालोनियों की सभी गलियों में दूषित पानी भर रहा है, जिससे आमजन परेशान है। गलियों से निकलना दूभर हो गया है। दूषित पानी से उठती दुर्गंध से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

वार्ड के पार्षद कुलदीप राठी ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने भेदभाव का आरोप लगाते हुए बताया कि नाले की सफाई समय पर नहीं हो रही है। कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। उन्होंने नाले की नियमित रूप से सफाई कराने की मांग की ताकि लोगों को दूषित पानी के भराव की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

वर्जन...
मैंने कई बार शिकायत की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पटेल नगर का नाला पूरी तरह जाम है। लोग परेशान हैं।

-कुलदीप राठी, पार्षद, वार्ड 27

वर्जन...
सफाई शाखा के अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं। जल्द ही नाले की सफाई कराई जाएगी।

-सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।

-फोटो 63 : बहादुरगढ़ के पटेल नगर में गंदगी से अटा पड़ा नाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें