फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: यात्रियों को नए कानून के लिए किया जागरूक

Wed, 03 Jul 2024 06:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
.रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। देश में सोमवार से तीन आपराधिक कानून लागू होने के बाद से जिले के पुलिस अधिकारी भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जीआरपी की तरफ से रेल यात्रियों को नए कानून की जानकारी देने के लिए जागरूक अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस अभियान में नए कानून के साथ साइबर ठगों से संबंधित मामलों को लेकर भी यात्रियों को जागरूक किया गया। जीआरपी एसएचओ बृजपाल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से 1 जुलाई से नए कानून लागू कर दिए गए हैं। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की जगह अब भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में काम किया जाएगा। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले रेल यात्रियों को तीन नए कानूनों के लागू होने से आने वाले बदलाव के बारे में जानकारी दी गई। वहीं इंटरनेट की इस दुनिया में साइबर ठग अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। इसके लिए यात्रियों को साइबर ठगों से बचने के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें