संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक का लैपटॉप चोरी हो गया। ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी कुशलपाल ने बताया कि वह परिवार के साथ आश्रम एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। रेवाड़ी स्टेशन के पास उसका लैपटॉप बैग चोरी हो गया। बैग में एप्पल का लैपटॉप और जरूरी कागजात थे। ट्रेन में पूछताछ करने के बाद भी बैग का कोई पता नहीं चला। दिल्ली कैंट उतर कर दिल्ली जीआरपी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जीरो एफआईआर के आधार पर केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद रेवाड़ी जीआरपी पुलिस को शिकायत भेज दी। रेवाड़ी जीआरपी पुलिस में मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।