नारनौल। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेल संपर्क यात्री अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी अपनाओ, देश बढ़ाओ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम नारनौल मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष ने यात्रियों से संवाद कर उन्हें स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान यात्रियों को पंफ्लेट वितरित किए गए।कार्यक्रम में मंडल के महामंत्री रमेश जांगिड़, महेश सैनी, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश दीवान, मंजू सोनी, राजेश शर्मा, धीरज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र सोनी, जोगेंद्र, मंडल उपाध्यक्ष दीपेश सैनी व पप्पू सहित अन्य कार्यकर्ता भी अभियान में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। संवाद