09सीटीके34..एमडीयू में आयोजित क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में जीतने के बाद मौजूद पंडित नेकी राम
रोहतक। एमडीयू में इंटर कॉलेज पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रो. सुमित गिल और खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने खिलाड़ियों से परिचय किया और टॉस करवाकर मैच का आरंभ किया। प्रो. सुमित गिल ने खिलाड़ियों से खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। डीएवी फरीदाबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 86 रन बनाए।
इसके बाद नेकी राम शर्मा की टीम ने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 87 रन बनाकर 3 विकेट से जीत हासिल की। अभिषेक चौधरी ने 37 गेंदों में 22 रन बनाए और 3 विकेट से मैच जीत लिया। डीएवी फरीदाबाद के उमंग अग्रवाल ने 31 गेंदों में 17 रन बनाए और रवि ने 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट लिए। दूसरे मैच में यूटीडी ने हिंदू कॉलेज सोनीपत को 85 रनों से हराया। यूटीडी के जतिन रावल ने 37 गेंदों में 83 रन और रोहित राठी ने 24 गेंदों में 48 रन बनाए। अंकित ने 4 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया। क्रिकेट कोच मुकेश गोयल ने बताया कि बुधवार को पंडित नेकी राम शर्मा और यूटीडी के बीच दूसरा मैच वैश्य और जाट कॉलेज के बीच खेला जाएगा।