फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्ट-2 डेयरी के गोबर और दूषित पानी की समस्या का जल्द किया जाए समाधान : मनीष ग्रोवर

विज्ञापन
कच्चा बेरी रोड पर दुकानदार गड्ढे को लेकर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से बातचीत करते हुए।
विज्ञापन
रोहतक। कच्चा बेरी रोड के दुकानदारों की समस्याओं के निपटारे के लिए वीरवार को पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर उनके बीच पहुंचे। यहां नगर निगम और पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों से चर्चा करते हुए डेयरी के गोबर और दूषित पानी की समस्या के जल्द समाधान किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दुकानदारों की सीवर जाम की समस्या के बारे में जानने के बाद पूर्व मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस तरह की लापरवाही सहन नहीं करेंगे। सभी दुकानदारों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। इससे पहले वे कच्चा बेरी रोड पहुंचे और उन्होंने सीवर जाम की समस्या का निरीक्षण किया। आसपास की डेयरी से आने वाले गोबर के पानी और बंद पड़े सीवर की समस्या जानी। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को लाइव तस्वीर दिखाई।
दुकानदारों ने पूर्व मंत्री से आग्रह किया कि उनकी समस्याओं का निपटारा कराया जाए। पूर्व मंत्री ने कहा कि कच्चा बेरी रोड रोहतक का एक प्रमुख व्यापारिक व्यापारिक केंद्र हैं। यहां की जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान किया जाए। साथ ही आसपास की डेयरी से आने वाले गोबर और गंदे पानी के निपटारे के लिए ठोस योजना बनाकर जल्द काम चालू करें। दुकानदार भाइयों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सीवरेज की समस्या से उनका काम धंधा चौपट हो रहा है, अगर उनकी समस्याओं का निपटारा नहीं किया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राकेश सैनी, व्यापारी टीनू लूंबा समेत अनेक दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें