फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीले चावलों के साथ परशुराम जन्मोत्सव का दिया न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। 23 अप्रैल को पहरावर में आयोजित भगवान् परशुराम जन्मोत्सव के लिए निमंत्रण देने को नवीन जयंहिंद किलोई पहुंचे। यहां स्थित शिव मंदिर में उन्होंने हलका वासियों को कार्यक्रम का पीले चावलों के साथ न्योता दिया। कार्यक्रम में 104 वर्षीय दादा दुलीचंद मुख्यातिथि रहेंगे, क्योंकि उनकी वजह से ही दो लाख विकलांगों, बुजुर्गों व विधवा महिलाओं की पेंशन बनी थी। साथ ही हम सभी 36 बिरादरी को न्योता देंगे।
विज्ञापन

जयहिंद ने कहा कि हमने दो महीने पहले ही कहा था कि हम 23 अप्रैल को राज्य स्तरीय परशुराम जन्मोत्सव मनाएंगे। लेकिन कुछ समाज के विभीषण जिस तरह सरकार के साथ मिलकर हर जगह 23 अप्रैल को परशुराम जयंती मना रहे हैं। 23 अप्रैल के सिवाय किसी भी तारीख को परशुराम जयंती मनाए सभी का स्वागत है। जयंती के अवसर पर 22 अप्रैल को पहरावर की जमीन पर ही 12 बजकर 12 मिनट पर हवन का आयोजन किया जाएगा। हम पीले चावल देकर आम आदमी से लेकर पंच, सरपंच, पार्षद, विधायक, सांसद, मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री व सभी सामाजिक कार्यकर्ताओ को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का निमंत्रण दे रहे हैं।

प्रसाद में बांटे जाएंगे फरसे
जयहिंद ने बताया कि परशुराम जयंती पर आने वाले लोगों को देशी घी के प्रसाद के साथ फरसे भी बांटे जाएंगे। हेलीकाॅप्टर से फूलों की वर्षा की जाएगी। सरकार व सिस्टम से परेशान लोग भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। यहीं नहीं सरकार से पीड़ित लोगों के लिए अलग से शिकायत केंद्र भी बनाया जाएगा। सभी पीड़ित शिकायत पत्र पर अपना नाम पता व फोन नंबर अवश्य लिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें