रोहतक। गांव पहरावर में 30 मई को संत महापुरुष सम्मान एवं विचार-प्रसार योजना के तहत भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर उपायुक्त ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रबंधों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से गांव पहरावर में 30 मई को परशुराम जयंती समारोह आयोजित होगा। इसके लिए बुधवार को अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। पहरावर रेलवे स्टेशन के समीप मुख्य मंच बनाया जाएगा। मुख्य पंडाल व मुख्य मंच के बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि समारोह में पहुंचने वाले लोगों के लिए ब्लॉक वाइज व्यवस्था की जाए। इस दौरान एडीसी नरेंद्र कुमार, सांपला एसडीएम उत्सव आनंद, नगराधीश अंकित कुमार, जीएम रोडवेज विपिन कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अरुण मुंजाल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तरुण गर्ग, नायब तहसीलदार दीपक मौजूद रहे। संवाद