रोहतक। अगर आपके पास भी स्कूटी तो है तो उस पर चोरों की नजर है। चूंकि वाहन चोर लगातार स्कूटी को निशाना बना रहे हैं। थाना आर्य नगर से एक एक्टिवा को चोरों ने केवल 15 सेकंड में चोरी कर लिया। सोशल मीडिया पर इसकी एक वीडियो पर भी वायरल हो रही है। घटना की शिकायत पुलिस ने दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शहर में एक-दो नहीं बल्कि कई स्कूटी चोरी हो गई है और यह घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं।
संतनगर निवासी ऋषिराज नारंग ने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद एक युवक आया और स्कूटी पर बैठकर 15 सेकंड में चोरी की घटना को अंजाम देकर चला गया। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और पुलिस के लिए भी सिर दर्द बनी हुई है। चूंकि केवल 15 सेंकंड में चोर ने स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
पंसारी की दुकान से स्कूटी चोरी
रोहतक। पुरानी अनाज मंडी से चोरों ने एक पंसारी की दुकान के पास से स्कूटी चुरा ली। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट पुरानी अनाज मंडी कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि पंकज की पंसारी की दुकान है और सात जून को उन्होंने अपनी काले रंग की स्कूटी को दुकान के बाहर खड़ा किया था। जब दुकान बंद करके शाम को घर जाने लगे तो देखा कि उनकी स्कूटी चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने चोरी गई स्कूटी को बरामद करने के लिए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
-
घर के बाहर से हुई स्कूटी चोरी
रोहतक। गोपाल कालोनी निवासी वीरभान की स्कूटी छह जून को चोरी हो गई थी। रविवार को पीड़ित ने पुलिस से मिलकर बाइक चोरों की तलाश की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि वह बीमार हो गए और उनको अस्पताल में दाखिल होना पड़ा। उनकी स्कूटी घर के बाहर ही खड़ी रह गई। रात में चोरों ने स्कूटी चोरी कर ली। जब अस्पताल से वापस आया तो स्कूटी नहीं मिली।
यात्रियों को पिलाया मीठा जल और चोर ले गई बाइक
रोहतक। कोतवाली क्षेत्र के नौनंद गांव के पास चोर एक युवक की बाइक चुराकर ले गए। घटना के समय युवक हनुमान मन्दिर रोहतक बाई पास नजदीक लोगों को मीठा पानी पिला रहा था और जब पुण्य के काम से फ्री हुआ तो देखा कि बाइक चोरी हो चुकी थी। पीड़ित ने कोतवाली आईएमटी कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामका दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
अधिकारियों ने नाम न छापने के अनुग्रह पर बताया कि शहर में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं में शुरू के 10 मिनट अहम होते हैं। इसलिए दो पहिया वाहन चालक यदि कहीं वाहन को पार्क कर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाए। वाहनों को पार्किंग में ही पार्क करें और यदि संभव हो सके तो शुरू के 10 मिनट तक वाहनों पर नजर रखें और इसके बाद ही किसी काम के लिए जाए। इससे वाहन चोरी होने की आशंका कम हो जाती है। चूंकि चोर चालक के आने के तुरंत बाद घटना करते हैं और उनको यह पता होता है कि जो व्यक्ति गया है उसे कम से कम 20 से 30 मिनट लग जाएंगे। इसलिए पहले 10 मिनट वाहन चोरी में अहम होते हैं।