30सीटीके12.. पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में वि
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में जीव विज्ञान विभाग की ओर से विश्व हृदय दिवस पर स्लोगन राइटिंग तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष सुनीता बीरवाल ने कीं। इसमें लगभग 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में तुषार ने प्रथम, वंशी ने दूसरा, तथा कपीश ने तीसरा व स्लोगन राइटिंग में परीशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें प्रतियोगिता में जीवविज्ञान विभाग के सभी स्टाफ सदस्य डॉ. शैली दलाल, डॉ. देवेंद्र धायल, डॉ. प्रवीण पूनिया, डॉ. रवीना, डॉ. नीरज, डॉ. अमित तथा डॉ. तिलक राज शामिल रहे।