रोहतक। रामगोपाल कॉलोनी स्थित पीजी में रह रहे पानीपत के छात्र का किसी ने अलमारी से लैपटाॅप चोरी कर लिया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पानीपत जिले के गांव शिमला गुजरान निवासी आकाश ने बताया कि उसने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में दाखिला ले रखा है जबकि रहने के लिए रामगोपाल कॉलोनी में पीजी लिया हुआ है। होली पर वह लैपटाॅप अलमारी में रखकर घर चला गया। अब वापस आया तो लैपटॉप नहीं मिला। उसने पीजी में रहने वाले युवकों व दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन लैपटॉप का सुराग नहीं लगा। अलमारी पर ताला भी नहीं लगा हुआ था।