रोहतक। जिले में पंचायत उप चुनाव खरैंटी, घरौंठी, धामड़ व गरनावठी के छह बूथों पर होने हैं। इसमें धामड़ में दो बूथ हैं। यहां चुनाव कराने के लिए शनिवार को सायं चार-चार स्टाफ की पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। रविवार को सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक ग्रामीण मतदान कर सकेंगे। यह जानकारी डीडीपीओ जितेंद्र शर्मा ने दी। डीडीपीओ ने बताया कि सभी चुनाव बूथ सामान्य हैं और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराए जाएंगे। हर बूथ पर दो-दो सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। चुनाव रोहतक, लाखन माजरा, कलानौर ब्लाॅक में हो रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि कबूलपुर में लगभग 296 व अन्य बूथों पर 250-250 के करीब वोट हैं। गौरतलब है कि 62 में से 50 पर सर्वसम्मति से चयन हो गया था। छह वार्ड के लिए पांच बूथों पर चुनाव रविवार को हो रहा है। इसके अलावा शेष छह के लिए आवेदन ही नहीं आए हैं। इन पर आगामी छह माह में चुनाव कराया जाएगा। इसमें तीन आसान, सुंदरपुर आदि शामिल हैं।