रोहतक। पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने के आरोप में पाकस्मा के युवक पंकज को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी सोनू को पुलिस पहले काबू कर चुकी है। शहर थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि 17 जनवरी को शास्त्री नगर में किराये पर रह रहे धीरेंद्र ने बताया कि वह आईडीसी स्थित कंपनी में नौकरी करता है। ड्यूटी के बाद शाम को जब घर आ रहा था, तभी बाइक पर दो युवक आए और झपटा मारकर उसका मोबाइल फोन ले गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस में पाकस्मा निवासी पंकज को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी सोनू पहले पुलिस के हाथ आ चुका है। उधर, सिटी पुलिस ने चोरी के आरोप में गढ़ी मोहल्ले के युवक राम को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ आर्य नगर में पहले भी दो केस दर्ज हैं।