32-बाबा साहेब जयंती की पूर्व संध्या पर गांव इंद्रगढ़ में आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान उपस्थित
रोहतक। डॉ. आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को भाजपा ने गांव इंदरगढ़ और गांव लाहली में विचार गोष्ठी की। उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष सुखबीर चंदेलिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने सर्व समाज के मसीहा के रूप में काम किया है। मौके पर हरिओम भाली मित्तल, इंद्रगढ़ गांव के सरपंच विनोद कुमार, लाहली गांव की सरपंच कश्मीरी कलसन, जिला सचिव शिव कुमार परमार, रणबीर सिंह निंबडिया आदि उपस्थित रहे। संवाद