फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पहरावर भूमि विवाद... नवीन जयहिंद ने मुंडन करवा जताया विरोध

Mon, 24 Apr 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सेक्टर 6 स्थित बाग में मुंडन कराते नवीन जयहिंद व अन्य। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पहरावर में 23 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव ना मना पाने से आहत नवीन जयहिंद ने रविवार को मुंडन करवा विरोध जताया। उन्होंने 22 अप्रैल को सेक्टर-6 स्थित बाग में एक आपात मीटिंग भी बुलाई थी, जिसमें प्रतिज्ञा ली कि इस धनानंद और कंस राजा के खिलाफ एक बड़ा जनांदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन



जयहिंद ने यह भी एलान किया कि 21 मई दिन रविवार को पहरावर की जमीन पर भगवान परशुराम की अदालत लगेगी और जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। इस बीच वह न्याय के लिए सेशन कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। जयहिंद ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार के पास एक महीने का समय है। 21 मई तक यह बता दे कि मुख्यमंत्री ने करनाल में हुए ब्राह्मण महाकुंभ में जो पहरावर की जमीन ब्राह्मण समाज को वापस देने का वादा किया था वह कहां है।



नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके अंदर कंस की आत्मा आई हुई है। इसलिए वह भगवान परशुराम का जन्मोत्सव नहीं मनाने दे रहे हैं। आमने-सामने की लड़ाई लड़ने की हिम्मत भी उनके अंदर नहीं है। यही कारण है कि सरकार साजिश के तहत समारोह का आयोजन नहीं करने दे रही है। नवीन जयहिंद ने बताया कि पहरावर में 23 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाना था लेकिन कार्यक्रम से दो दिन पहले निगम ने कोर्ट के आदेश पर कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें