11सीटीके43...मदर डे पर गढ़ी मोहल्ले में आयोजित नेत्र जांच शिविर के दौरान मरीज की आखों की जांच
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर डॉ. अशोक खुराना की स्मृति में निशुल्क नेत्र जांच शिविरों की शृंखला में सांसी धर्मशाला गढ़ी मोहल्ला में शिविर लगाया गया। डॉ. एसपीएस भाटिया, डॉ. अरुज खुराना, डॉ. भावना पी खुराना ने टीम के साथ 192 लोगों की आंखों की जांच की। इनमें से 28 को मोतियाबिंद पाया। खुराना आई सेंटर के डायरेक्टर डॉ. अरुज खुराना ने बताया कि इनका ऑपरेशन निशुल्क एम्बुलेंस प्रदान करके किया जाएगा। मरीजों काे दवाइयां व चश्मे निशुल्क दिए गए। बीपी, शुगर चेकअप निशुल्क किया गया। इस मौके पर धर्मबीर, जय वर्मा, तिलक, राकेश शर्मा, प्रवीन, सिद्धार्थ, नीलम, शहबाज, विपिन मौजूद रहे। संवाद