फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ओएसडी कमिश्नर डॉ. प्रगति वर्मा ने पास की यूपीएससी

विज्ञापन
16सीटीके12....डॉ. प्रगति वर्मा।
विज्ञापन
महम। महम की बेटी डॉ. प्रगति वर्मा ने यूपीएससी में 355वां स्थान हासिल किया है। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। विकास ने बताया कि बहन प्रगति वर्मा शुरू से ही होनहार रही है। उन्होंने 10वीं परीक्षा में जिला टॉप करने के बाद 12वीं मेडिकल संकाय से पास किया। पहले बहन ने पीजीआई से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद चंडीगढ़ पीजीआई से रेडियोलॉजिस्ट से एमडी की। पिछले साल एचसीएस परीक्षा पास की। वर्तमान में वह अंबाला में ओएसडी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। मां सुशीला पीएचएन ट्यूटर के पद पर हैं। पिता नरेश वर्मा नेवी से सेवानिवृत्त होने के बाद अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रगति की शादी चार साल पहले कुरुक्षेत्र के डॉ. अतुल वर्मा के साथ हुई है। उनका एक साल का बेटा है। उनके ससुर आरसी वर्मा आईएएस रहे हैं। अब वह हरियाणा में पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी के रूप में कार्यरत हैं। शुरू से ही सेल्फ स्टडी में प्रगति की रूचि रही। इसी का परिणाम है कि बहन का सपना पूरा हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें