रोहतक। राजकीय महाविद्यालय सांपला में वीरवार को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. परम भूषण आर्य ने छात्रों का स्वागत कर उन्हें महाविद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया। विभिन्न प्राध्यापकों ने संकाय, समितियों और प्रकोष्ठों की जानकारी दी। एनएसएस प्रभारी सोमबीर ने सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थी मौजूद रहे। ब्यूरो