13-पं नेकीराम शर्मा राजकीय काॅलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान बैठे विद्यार्थी व शिक्षक। स
रोहतक। पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य उन्हें महाविद्यालय की व्यवस्थाओं से परिचित कराना था। प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने स्वागत कर अनुशासन व मेहनत पर जोर दिया। उपप्राचार्य डॉ. सुरेश दहिया और सुनीता मौजूद रहे। डॉ. एकता शर्मा ने एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद आदि गतिविधियों की जानकारी दी। संवाद