रोहतक। एमडीयू के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, रंगोली, विज्ञान प्रश्नोत्तरी तथा निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन सीबीटी बिल्डिंग में किया गया जबकि रंगोली प्रतियोगिता गैलरी में संपन्न हुई। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दो-दो विद्यार्थियों की टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने डाटा साइंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार और उद्यमिता जैसे समकालीन विषयों पर अपने विचार रचनात्मक ढंग से पोस्टर पर उकेरे। विजेताओं पुरस्कार बुधवार को प्रदान किए जाएंगे। संवाद