फोटो 1बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने पहुंचे यूनियन के
नारनौल। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन और भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन नारनौल ने स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के विरोध में कार्यकारी अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया। ज्ञापन के माध्यम से स्मार्ट मीटर लगाने की योजना निरस्त करने की मांग की गई। किसान नेता बलबीर सिंह व सीताराम ने बताया कि स्मार्ट मीटर की योजना बिजली कंपनियों व स्मार्ट मीटर कंपनियों के फायदे, बिजली के निजीकरण को बढ़ावा देने की सरकार की योजना का ही हिस्सा है। बिजली एक कल्याणकारी सेवा माना गया है इसलिए इसका निजीकरण नहीं होना चाहिए। बिजली बिल 2022 रद्द किया जाए। इससे ना केवल बिजली महंगी होगी बल्कि आम आदमी से दूर हो जाएगी, वहीं कंपनी काे फायदा होगा, इसलिए जन हित में एस योजना को तुरंत वापिस लिया जाए। संवाद