फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक लोकसभा सीट के लिए भाजपा नेताओं से ली रायशुमारी

Wed, 28 Feb 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
दिल्ली रोड ​स्थित एक निजी बेंकट हॉल में पत्रकारो से बातचीत करते प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को रोहतक में भाजपा के पदाधिकारियों की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। इसमें रोहतक से लोकसभा टिकट को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली गई। इसके अलावा एक-एक कार्यकर्ताओं से बात कर रायशुमारी भी की गई।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में मंगलवार दोपहर को हुई बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉक्टर सुधा यादव व प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि रोहतक से लोकसभा का टिकट किसको दें? दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पूछा एक-एक करके पदाधिकारियों से कमरे में सवाल किया। मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा के अलावा चौंकाने वाले नाम भी सामने आ सकते हैं। दोनों नेता कार्यकर्ताओं का फीडबैक आलाकमान का देंगे।
दीपेंद्र बताएं हुड्डा राज में कैसे दी युवाओं को नौकरी : नायब सैनी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा है कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा बताएं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राज में 10 साल युवाओं को कैसे नौकरियां दीं? नौकरी देने के मापदंड क्या रहे? सैनी मंगलवार को रोहतक में पार्टी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है। अब लोगों की भी कांग्रेस में कोई दिलचस्पी नहीं रही। सत्ता में आने के लिए कांग्रेस छटपटा रही है, इसलिए झूठ का सहारा लेकर लोगों को बरगलाया जा रहा है। जनता अब कांग्रेस के झूठ पर नहीं बल्कि मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें