फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अगस्त तक शुरू होगा तीन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे ने कोरोना काल से बंद तीन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 10 अगस्त तक शुरू करने का निर्णय लिया है। वीरवार को पत्र जारी कर रेलवे बोर्ड ने जानकारी दी कि जल्द ही दिल्ली-जींद पैसेंजर (54031-54034), दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर व जींद-पानीपत-रोहतक पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 10 अगस्त तक शुरू किया जाएगा। तीनों पैसेंजर ट्रेनों के संचालन से जिले के सैकड़ों यात्रियों को लाभ मिलेगा। यात्रियों की लंबे समय से मांग थी कि जल्द से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए पत्र में बताया गया कि 1 से 10 अगस्त के बीच देशभर में 116 ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। इनमें से 14 एक्सप्रेस व 102 पेसेंजर ट्रेनें शामिल होंगी। वहीं उत्तरी रेलवे ने जुलाई महीने में 77 ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। जिनमें 12 एक्सप्रेस व 65 पैसेंजर ट्रेनें शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें