रोहतक।
पीजीआईएमएस में एक नवंबर से समय सारिणी में बदलाव किया गया है। इसके तहत शीतकालीन ऋतु में संस्थान की ओपीडी सुबह नौ बजे शुरू होगी।
पीजीआईएमएस निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने बताया कि ओपीडी कार्ड सुबह 8:30 बजे से दोपहर एक बजे तक बनाए जाएंगे। लेबोरेट्री में सैंपल सुबह नौ बजे से लिए जाएंगे। पहले ओपीडी सुबह 8 बजे शुरू हो रही थी।