29जेएनडी32: डीजीपी से मिलते हुए सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला। स्रोत :
जींद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व कंडेला जन कल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी टेकराम कंडेला ने प्रदेश के नवनियुक्त डीजीपी ओपी सिंह से मुलाकात की। कंडेला ने लगभग एक घंटा तक हरियाणा के ताजा मुद्दों को लेकर पुलिस व जनता के बीच समन्वय बनाने को लेकर बात की। हरियाणा के गंभीर मुद्दों पर बातचीत करते हुए कंडेला ने कहा कि प्रदेश के डीजीपी एक ईमानदार मेहनती व जमीन से जुड़े व सुलझे हुए व्यक्ति हैं। जो हर चीज को बारीकी से समझते हैं। ओपी सिंह ने डीजीपी बनते ही जो भी फैसले लिए हैं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने विश्वास दिलाया कि अपराध को रोकने भ्रष्टाचार को कम करने व अन्य मुद्दों पर मजबूती से कार्य किया जाएगा। संवाद