-फोटो 62 : जनसभा को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा साथ में है कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र स
बहादुरगढ़। सांसद दीपेंद्र हुड्डा बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी व मौजूदा विधायक राजेन्द्र सिंह जून के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव लोवा खुर्द, नूना माजरा, गांव मांडोठी, गांव टांडाहेड़ी व गांव जखोदा में जनसभाओं को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार केवल 19 दिन की रह गई है, जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। 10 वर्षों में हरियाणा को लूटने और बेरोजगारी में नंबर-1 बनाने वाली बीजेपी सरकार ने एक बार फिर मतदाताओं से विश्वासघात करने की साजिश रची है। संवाद