एमडीयू के कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस विभाग में परीक्षा देते परीक्षार्थी।
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस विभाग और विश्वविद्यालय कंप्यूटर सेंटर की कंप्यूटर लैब में परीक्षार्थियों ने प्रत्येक दिन दो शिफ्टों में ऑनलाइन परीक्षा दी। परीक्षा व्यवस्था का संचालन एमडीयू के निदेशक डिजिटल लर्निंग सेंटर प्रो. नसीब सिंह गिल ने किया। संचालन सहयोग मदवि के स्वयं पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. नवीन कुमार ने किया। प्रो. नसीब सिंह गिल ने कहा कि मदवि में पहली बार स्वयं पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा केंद्र की व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय में ऑनलाइन स्वयं पाठ्यक्रमों में पंजीकृत विद्यार्थियों को इसका लाभ पहुंचा है। 26 और 27 मई को स्वयं पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी।