रोहतक। सेना भर्ती सत्र 2023-24 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक दीपक कटारिया ने बताया कि सामान्य प्रवेश परीक्षाएं 17 अप्रैल से चार मई 2023 तक अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जाएगी। इन स्थानों में आईओएन डिजिटल जोन आईडीजी एक जीटी करनाल रोड नई दिल्ली, आईओएन डिजिटल जोन आईडीजी-2 जीटी करनाल रोड नई दिल्ली, आईओएन डिजिटल जोन फरीदाबाद हरियाणा, सेंट एंड्रयूज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गुड़गांव हरियाणा, वेब इन्फोटेक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली, आरके डिजिटल कंप्यूटर सेंटर एक नई दिल्ली, वीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरीदाबाद हरियाणा, आईओएन डिजिटल जोन आईडी जेड चंडीगढ़, आईओएन डिजिटल जोन आईडी जेड शाहपुर अंबाला कैंट हरियाणा, ओम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट जुगलान हिसार हरियाणा, सुमित धारीवाल मेमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट चौधरीवास हिसार हरियाणा शामिल है।