14सीटीके09-पीएम श्री राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में एनएसएस शिविर के दौरान बास्के
पीएमश्री राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में मंगलवार को एनएसएस शिविर के चौथे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने प्रार्थना व सूर्य नमस्कार के साथ की। इसके बाद स्वयंसेवकों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की। प्रो. डॉ. अजीत सिंह राणा ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया कि वर्तमान में हर व्यक्ति को अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए। तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डाला व जीवन में इसे को अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नकल न करने के लिए प्रोत्साहित किया व जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा में कभी नकल नहीं की। उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी। दोपहर बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत गाए व बास्केटबॉल खेला। यह कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान गीता मान व सुनील दहिया भी मौजूद रहे।