फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक और डेंगू संक्रमित मिला, 72 हुए स्वस्थ

Wed, 09 Oct 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो: 23रेवाड़ी। घरों में रखे गमलों को चैक करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में डेंगू के लगातार केस मिल रहे हैं। मंगलवार को गांव सहारनवास में एक डेंगू संक्रमित मिला। जिले में अब तक डेंगू के 93 मरीज मिल चुके हैं, इनमें से 72 स्वस्थ हो चुके हैं। बाकी मरीजों का इलाज चल रहा है।
डेंगू के सबसे ज्यादा केस शहर में मिल रहे हैं। इसका बड़ा कारण अभी तक फॉगिंग शुरू नहीं कराना है। वहीं, दूसरी तरफ मलेरिया के 6 केस मिल चुके हैं। 93 डेंगू के केसों में 41 केस अकेले रेवाड़ी शहर में मिले हैं। राहत की बात यह है कि जितनी तेजी से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, उतनी तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। जुलाई से अब तक स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के रेवाड़ी में 2405 सैंपल लिए हैं। मच्छरों का लार्वा मिलने पर 3521 लोगों को नोटिस भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


डेंगू के आंकड़े भी बता रहे हैं कि चार साल से लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। वर्ष 2021 में 306 केस मिले थे, वर्ष 2022 में 324, वर्ष 2023 में 406 व इस साल अभी तक 93 केस मिल चुके हैं। अभी डेढ़ माह और बाकी है, यानि नवंबर तक डेंगू का असर रहता है।
विज्ञापन

वर्जन
सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता। जांच के बाद चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही अपना इलाज कराएं। डेंगू होने की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। - डॉ. अमित यादव, जिला नोडल अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें