फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाजी कालोनी थाने के थानेदार के खाते से निकाले एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिवाजी कालोनी थाने में तैनात ईएएसआई के खाते से ठगाें ने दस बार में एक लाख रुपये निकाले लिए। जबकि एटीएम उसके पास ही था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दुल्हेड़ा निवासी रणबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिवाजी कालोनी थाने में ईएएसआई के पद पर तैनात है। शनिवार की रात वह ड्यूटी पर तैनात थे। एटीएम उसकी जेब में था। इसके बावजूद भी एटीएम से दस बार में दस-दस हजार रुपये कटने का मैसेज आया। इसी दौरान बैंक से भी फोन आया कि जो आप एटीएम से रुपये निकलवा रहे हो, क्या वह रुपये आप खुद ही निकलवा रहे हो। उसके मना करने पर एटीएम को ब्लॉक करवाया गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें