फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की लूट का आरोपी एक लाख का इनामी दीपक मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रेवाड़ी के बावल थाना क्षेत्र में छह माह पहले पांच करोड़ के मोबाइल लूटने के मामले में वांछित एक लाख के इनामी दीपक को एसटीएफ रोहतक ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे रेवाड़ी की धारूहेड़ा पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी मध्यप्रदेश के देवास जिले के गांव चिड़ावद, थाना टोंकखुर्द का रहने वाला है।
विज्ञापन

एसटीएफ एसपी सुमित कुमार ने बताया कि 27 मई 2022 को बावल की निजी कंपनी के कंटेनर चालक को सात युवकों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद कंटेनर से पांच करोड़ के मोबाइल फोन लूट लिए गए। इस संबंध में कसौला थाने में अपहरण व लूट का केस दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस को तभी से आरोपी की तलाश थी। दीपक के ऊपर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ रोहतक के इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल की टीम ने वीरवार की रात दीपक को मध्यप्रदेश के टोंक कलां से काबू कर लिया। अब धारूहेड़ा सीआईए की टीम आरोपी से पूछताछ करेगी। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश के टोंक थाने में 2017 व 2020 में तीन मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें