शहर के आदर्श नगर में दिनदहाड़े दो युवक महिला को झांसा देकर एक लाख के जेवरात ठगकर ले गए। महिला ने बिमला ने पीजीआईएमएस थाने में केस दर्ज करवाया है।
पुलिस के मुताबिक, महिला बिमला ने दी शिकायत में बताया कि बुधवार को करीब ढाई बजे वह घर के बाहर खड़ी थी। एक युवक ने कहा कि उनके पास एक ऐसा आभूषण है, जिससे जेवर साफ हो जाते हैं। इसके बाद युवकों ने उसकी सोने की दो चूड़ियों पर पाउडर लगा दिया। फिर कहा कि, चूड़ियों को कटोरी में पानी में डालकर गैस के ऊपर रख दो। इसके बाद वह कटोरी को गैस पर रखने अंदर चली गई। एक युवक बाहर खड़ा हो गया, जबकि दूसरा अंदर आ गया। उसने उसका ध्यान बंटाकर चूड़ियां कटोरी के अंदर से निकाल ली। बोला- पानी को उबालते रहें। इसके बाद बाहर चला गया। वह जब तक बाहर आई, दोनाें युवक फरार हो चुके थे। इस तरह युवक उसकी चूड़ियां ठगकर ले गए।