फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेडिकल उपकरण विक्रेता से माल भेजने के नाम एक लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल उपकरण विक्रेता से माल भेजने के नाम एक लाख ठगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर के विशाल नगर के मेडिकल उपकरण विक्रेता को माल भेजने के नाम पर किसी ने एक लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक विशाल नगर निवासी जगबीर सिंह ने बताया कि वह मेडिकल उपकरण की खरीद-फरोख्त का कार्य करता है। साथ में उसका बेटा भी सहयोग करता है। एक पंजीकृत पोर्टल के माध्यम से 10 अक्तूबर 2022 को दिल्ली के एक अस्पताल की तरफ से 80 पैकेट एक्सरे फिल्म खरीदने का आर्डर मिला। 14 अक्तूबर को उसके बेटे ने एक वेबसाइट पर विज्ञापन देखा, जिसमें एक जयपुर की फर्म का पता था। राकेश ने नंबर पर कॉल करके एक्सरे फिल्म खरीदने के लिए बात की। उससे एडवांस के तौर पर 1 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। अब तक न तो माल भेजा औन न पैसे लौटाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें