29- कैंप में स्वयंसेवकों को संबोधित करते डॉ. तमन्ना हुड्डा व अन्य। स्रोत : कॉलेज
रोहतक। कन्हैली गांव में आयोजित पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज के एनएसएस शिविर में रविवार को झज्जर से हीलिंग हार्बर क्लीनिक की मनोचिकित्सक डॉ. तमन्ना हुड्डा पहुंची। उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार हर सात में से एक व्यक्ति मानसिक रोग से ग्रस्त होता जा रहा है। इनमें सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग मुख्य कारणों में से एक है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन, उदासी, नींद में परेशानी जैसी समस्याएं बनने लगती हैं। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति दलाल, डॉ. रूचिका, डॉ. दलेल सिंह, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. जसमेर सिंह व अन्य उपस्थित रहे।