हरियाणा के जीटी रोड स्थित बढ़खालसा मोड़ के पास गोहाना रैली से लौट रही एक स्कूल बस ने साइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया।
हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूलरूप से गांव किवांणा, पानीपत फिलहाल राई क्षेत्र निवासी राकेश (29) बढ़खालसा स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था।
वह रविवार तीसरे पहर अपने साथी विक्रम के साथ फैक्टरी से साइकिल पर घर लौट रहा था।
जब वे बढ़खालसा मोड़ से जीटी रोड पर पहुंचे तो गोहाना रैली से लौट रही एक स्कूल बस ने साइकिल को टक्कर मार दी।
इससे राकेश और विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूल बस चालक ने दोनों को सिविल हास्पिटल में पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। ये सुनकर बस चालक मौका पाकर फरार हो गया।
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।