फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक में कार में मिले एक करोड़ रुपये सीज करवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मुठभेड़ केस के दौरान पत्रकारवार्ता में एक सवाल के जवाब में एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि 10 नवंबर को हाई अलर्ट के दौरान पुलिस ने झज्जर की तरफ से आई कार से एक करोड़ रुपये बरामद किए थे। कार चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। राशि ट्रेजरी में जमा करवाकर सीज करवा दी गई है। आयकर विभाग को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है कि आखिर यह राशि ब्लैक मनी है या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि दिल्ली में कार धमाके के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। एक माह में 40 अवैध हथियार बरामद किए जा चुके हैं। साथ ही, गंभीर अपराधों से जुड़े 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें