फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अवैध पिस्तौल सहित एक काबू , मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ एक आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गोहाना रोड पर खेड़ी महम के पास युवक अवैध पिस्तौल लेकर लाखनमाजरा की तरफ जाने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना के आधार पर नाका लगाया। खेड़ी महम से लाखनमाजरा की तरफ पैदल जाने वाले एक युवक से शक के आधार पर तलाशी लिए जाने पर उससे अवैध पिस्तौल देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान जींद जिले के बूढ़ा खेड़ा निवासी अंकित उर्फ नंबरदार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें