बेरी। जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी बेरी उप निरीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि प्रिंस निवासी वजीरपुर ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 25 मार्च को वह अपने साथियों के साथ बेरी में होली खेलने गया था। रात को जब हम हर्बल पार्क बेरी के गेट के पास खड़े थे, तभी वहां पर पवन व उसके साथी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आ गए। उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अब इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमन निवासी बेरी के तौर पर की गई है। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।