शिवाजी कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर महालिंगम शिव मंदिर में नाग पंचमी के अवसर पर पूजा करते पंडित सं
रोहतक। नर्मदेश्वर महालिंगम शिव मंदिर शिवाजी कॉलोनी में मंगलवार को नाग पंचमी धूमधाम से मनाई गई। भक्ताें ने मंदिर में दूध से अभिषेक किया। पंडित संदीप पाठक ने बताया कि नाग देवता के स्वरूप में चंद्र नागेश्वर महादेव की प्रतिमा वर्ष में केवल एक बार दर्शन के लिए निकलती है। उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। भक्तजनों में हिमांशु ग्रोवर, दीपक नागपाल समेत अनेक श्रद्धालु शामिल रहे। इन्होंने दुग्ध से अभिषेक कर नाग देवता की पूजा की। नाग पंचमी के अवसर पर शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई। संवाद