फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हे भगवान... इस हरियाणा में एक बार फिर पैदा छोटूराम कर दे

विज्ञापन
हरियाणवी रसोई में खाना बनाती जनसंचार की छात्राएं।
विज्ञापन
रोहतक। जाट कॉलेज में चौधरी छोटूराम के 143वें जन्मोत्सव पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। भाषण, रागनी, सांस्कृतिक नृत्य, पोस्टर मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, स्लोगन, हरियाणा सांस्कृतिक हस्तशिल्प, स्केच और रंगोली बनाकर स्कूली बच्चों ने प्रतिस्पर्धा से प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

इसमें आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल मदीना की इशू ने हरियाणवी सांस्कृतिक पोशाक पहन कर छोटूराम की बहादुरी के किस्सों को निडर होकर बताया। हे भगवान, मैं अर्ज करुं मेरा एक छोटा सा काम करदे, इस हरियाणा में एक बार फिर, पैदा छोटूराम करदे, इस तरह के स्लोगन लिख कर स्कूली बच्चों ने छोटूराम को दोबारा से पुनर्जन्म दिलाया। यह स्लोगन स्वामी नित्यानंद स्कूल की इतिका ने प्रस्तुत किया।
छोटू राम मेमोरियल स्कूल की युविका ने हरियाणा सांस्कृतिक हस्तशिल्प बना कर अपनी प्रस्तुत दिखाई। कुछ छात्र हाथ में चोट लगने के बाद भी स्पर्धा में हिस्सा लेते नजर आए। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में छोटूराम मेमोरियल स्कूल के चिराग ने हरियाणा सांस्कृतिक को दर्शाते हुए ट्रैक्टर बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। पोस्टर मेकिंग में छोटूराम मेमोरियल स्कूल के अभिनव ने छोटूराम को याद करते हुए छोटूराम के चित्र को कागज पर उतारा। इस अवसर पर जाट कॉलेज के मीडिया की छात्राओं ने हरियाणवी रसोई लगाकर हरियाणवी संस्कृति को दर्शाया है। जिसमें उन्होंने हरियाणवी थाली में बाजरे की खिचड़ी, बाजरे की रोटी, मेसी रोटी, खीर, हरा साग, आलू मटर, रायता, गुड और नूनी घी को प्रोशा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राज सिंह नांदल ने छोटूराम जन्मोत्सव पर छोटू राम मेमोरियल स्कूल को एक लाख ग्यारह हजार राशि प्रदान की। वहीं जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को भी एक लाख ग्यारह हजार राशि प्रदान की। उनके साथ बलराज सिंह नांदल, कृष्ण नंबरदार, जोगेंद्र सिंह सिंधू, चौधरी बलजीत सिंह मलिक और नरोत्तम सिंह नांदल उनके साथ मौजूद रहे। हरियाणवी गीतों से स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा दर्शाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें