फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पेयजल किल्लत से अधिकारी अनजान, बाेले-जल्द होगा समाधान

Fri, 26 May 2023 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गर्मियों में शहर ही नहीं गांवों में भी पेयजल संकट पर हाहाकार मचा है। बोहर में पिछले पांच दिनों से पानी नहीं आ रहा है, इसको लेकर वीरवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी जब जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता को लगी तो उन्होंने ही सवाल उठाया कि कार्यकारी अभियंता व उप मंडल अभियंता ने उनको इसकी जानकारी ही नहीं दी। वह जल्द ही समस्या का समाधान कराएंगे।
पारा बढ़ने के साथ पेयजल संकट भी बढ़ रहा है। नहरबंदी के कारण कहीं एक समय पेयजल सप्लाई हो रहा है तो कई एक समय भी सप्लाई नहीं दी जा रही है। बोहर के अलावा गढ़ी मोहल्ला, कृष्णा कॉलोनी, पांडव नगर, सलारा मोहल्ला, कन्हैली रोड, विशाल नगर, आजादगढ़ समेत 30 से ज्यादा कॉलोनी ऐसी है जहां तो समय पर पानी पहुंच रहा है और न ही विभाग द्वारा पानी के टैंकरों की सप्लाई की जा रही है। लोगों का गर्मी में पानी के बिना जीना दूभर हो चुका हैं। कई कॉलोनियों में दूषित पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं। लोगों ने बताया कि शिकायत के बाद भी अधिकारियों द्वारा समय पर समाधान नहीं किया जाता। खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। नहर किनारे लगे हैडपंपों से पानी भरकर काम चलाया जा रहा है। यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विभाग के कार्यालय सामने मटका फोड़ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


बोहर गांव पिछले चार साल से निगम में है, लेकिन निगम जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। पानी के लिए हर बार गर्मी में परेशान होना पड़ता है।
कुलदीप
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिलने के बाद भी पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मुलाकात कर अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
सतवंती

चुनाव के समय पर हर चौक पर पानी के टैंकर खड़े मिलते थे, लेकिन जैसे ही सत्ता हाथ आ जाती है। पार्षद लोगों को ही भूल जाते हैं। आज लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
ओमपति

गर्मी के समय में इस तरह की समस्या आ जाती है। 29 मई को नहर भी आ जाएगी, जिस दौरान सप्लाई पूर्ण रूप से दी जाएगी। जहां पानी की दिक्कत है, वहां पर टैंकर भिजवाए जा रहे हैं। बोहर गांव में पांच दिन बाद पानी को लेकर न तो कार्यकारी अभियंता से कोई सूचना नहीं है। कल ही गांव में पानी के टैंकर भिजवाएं जाएंगे। ग्रामीण एरिया में लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

- आरके शर्मा, एसई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें