फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ड्रेन नंबर आठ के तटबंधों को मजबूत करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सिंचाई व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ उपायुक्त अजय कुमार ने वीरवार को बाढ़ बचाव कार्यों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी कि महम ड्रेन की बुर्जी नंबर 50 के नजदीक ड्रेन नंबर आठ के तटबंधों को मजबूत किया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सबसे पहले पीर बोधी के निकट जसिया लिंक ड्रेन पर जारी कार्य का निरीक्षण किया। मकड़ौली ड्रेन भी इस बिन्दु पर जसिया ड्रेन में मिलती है। जसिया लिंक ड्रेन व मकड़ौली ड्रेन के पानी को ड्रेन नंबर 8 में बुर्जी संख्या 99000 से डाला जाता है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी आवश्यक बिन्दुओं पर शीघ्र बिजली कनेक्शन शुरू किये जाये। इसके उपरांत अजय कुमार ने बहु अकबरपुर से गुजरने वाली लाखनमाजरा ड्रेन की बुर्जी संख्या 29000 पर पहुंचकर ट्रेन की साफ-सफाई व अन्य बाढ़ बचाव प्रबंधों की समीक्षा की।
उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ काहनौर के समीप महम ड्रेन की बुर्जी संख्या 26500, 10000 का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने तिमारपुर गांव के नजदीक महम ड्रेन की आरडी 50 पर स्थित पंप हाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस पंप हाउस पर बिजली कनेक्शन के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए। इस पंप हाउस से महम ड्रेन के पानी को लिफ्ट करके ड्रेन संख्या 8 में डाला जाता है। इस स्थान पर ट्रेन संख्या 8 के 2100 फीट लंबाई के तटबंधों को कंक्रीट से मजबूत करने का कार्य जारी है। तटबंधों पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जा रही हैं, इन पर लगभग 2 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली बाईपास स्थित सिंचाई विभाग की कार्यशाला में रखे गए 89 डीजल पंप सेट तथा 286 इलेक्ट्रिक पंप सेट की जांच की।
विज्ञापन

इस अवसर पर रोहतक के उपमंडलाधीश आशीष कुमार, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता दिनेश राठी, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता आरके शर्मा, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता जेएस नारा, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता राजेश भारद्वाज व अरुण मुंजाल, हाइड्रोलॉजिस्ट दलबीर राणा, एसडीओ सुजीत, सतीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एसडीएम ने रोहतक शहर में लिया पानी निकासी कार्यों का जायजा
वहीं, एसडीएम आशीष कुमार ने जनस्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ रोहतक शहर के बूस्टरों व पंप घरों का निरीक्षण किया। विभाग के अधीक्षक अभियंता दिनेश राठी ने उपायुक्त को संयुक्त निरीक्षण दौरा कार्यक्रम के दौरान बाढ़ बचाव प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विभाग द्वारा बनाई जा रही नई कार्यशाला के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें