रोहतक। समाधान शिविरों में शिकायतों के निपटारे की निरंतर वर्चुअली समीक्षा की जा रही है। लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों को उपायुक्त सचिन गुप्ता ने निर्देश दिया कि वे समाधान शिविरों में प्राप्त हर शिकायत का यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करें ताकि लोगों को तुरंत राहत मिल सके। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सप्ताह के हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय व उपमंडल मुख्यालयों पर जिला प्रशासन की ओर से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।