13सीटीके28...जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी का कनेक्शन काटने पर शिकायत दिखाते ग्रीन रोड वार्
रोहतक। वार्ड-15 की गली नंबर 9 में गंदे पानी की शिकायत दर्ज कराई तो जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने पानी का कनेक्शन ही काट दिया। पिछले कुछ दिन से ही वार्डवासी पेयजल संकट झेल रहे हैं। वार्डवासियों का कहना है अधिकारियों ने बिना बताए ही 15 घरों के पानी के कनेक्शन काट दिए हैं। लोगों ने कहा वह समय पर बिल भरते हैं, कभी भी बिल भरने में देरी नहीं की है। इसके बाद पेयजल आपूर्ति ठप हो चुकी है।
वार्डवासियों ने बताया पिछले 10 दिन से 15 घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी, जिसके बाद लोगों ने सीएम विंडो पर शिकायत की। इसके बाद वार्ड वासियों ने जेईई और एसडीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कनेक्शन काटने को लेकर न कोई नोटिस दिया गया और न कोई जानकारी दी गई। अब हालात ये हैं कि वहां पर खाना बनाने और पीने के लिए पानी हीनहीं है।
लोगों ने अधिकारियों से आग्रह किया कि उनके कनेक्शन वापस जोड़ दिए जाएं। इस मौके पर अनूप सैनी, चिराग ढल, रजनी, रामरती सैनी, रजनीश गोयल, लक्ष्मी अग्रवाल, दीपक ग्रोवर, केएल खेरा, राजेश सैनी और देवेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
वर्जन
इस बारे में संबंधित अधिकारी से बात की जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। लोगाें को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-तरुण गर्ग, एक्सईन, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग